Test Papers By Expert Team | Bilingual Test Papers
कौटिल्य एकेडमी जो कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में मध्यभारत का एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान है। कौटिल्य एकेडमी के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC Prelims) 2021-22 हेतु ऑनलाइन टेस्ट सीरीज को शुरू किया जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के माध्यम से हमारा प्रयास है कि परीक्षा के समय एस्पिरेंट्स का सही revision हो सके।
कौटिल्य एकेडमी पिछले 2 दशकों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में एक सर्वविदित नाम है। मध्य प्रदेश राज्य में प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों में से लगभग 50-60% छात्र किसी न किसी माध्यम से कौटिल्य एकेडमी के साथ जुड़े हुए है और हमारे द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन कोर्स एवं टेस्ट सीरीज से लाभान्वित हो रहे हैं।
हमारी उच्चस्तरीय सेवाओं एवं अध्ययन सामग्री हेतु इन छात्रों द्वारा हमें समय-समय पर सराहा एवं प्रोत्साहित किया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के नोटिफिकेशन में MPPSC Pre परीक्षा की संभावित तिथि 19 June 2022 घोषित की है, जिसको देखते हुए हम आप सभी के लिए MPPSC PRELIMS EXAMINATION 2021-22 हेतु ONLINE TEST SERIES प्रारंभ करने जा रहे हैं।
इस टेस्ट सीरीज में क्यों सम्मिलित हों ?
कौटिल्य एकेडमी का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को न्यूनतम शुल्क पर परीक्षा अनुरूप अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाये ताकि समय की बचत के साथ-साथ परीक्षार्थी सफलता के और करीब पहुँच सके। इस टेस्ट सीरीज के माध्यम से एस्पिरेंट्स अपनी तैयारी का आंकलन कर पाएंगे और अपनी तैयारी में सुधार कर पाएंगे।
कौटिल्य एकेडमी द्वारा आयोजित MPPSC PRELIMS 2021-22 की टेस्ट सीरीज की कुछ विशेषताएं:-
1. इस टेस्ट सीरीज को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध कराया जा रहा है।
2. latest syllabus के आधार पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रश्नों का चयन किया गया है।
3. विद्यार्थी टेस्ट पेपर की answer key व व्याख्या टेस्ट पेपर पूर्ण होने के बाद देख सकते हैं।
4. एक बार टेस्ट पेपर को हल करने के बाद टेस्ट solution कभी भी देखा जा सकता है।
5. विद्यार्थी टेस्ट के बाद अपने competitors से रैंक की तुलना तथा अपना performance analysis भी चेक कर पाएंगे|
यह टेस्ट सीरीज किस प्रकार आयोजित होगी ?
1.इस टेस्ट सीरीज में कुल 10 FLT (Full Length Test) तथा 10 टॉपिक वाइज टेस्ट शामिल होंगे।
2. इस टेस्ट सीरीज का शुल्क (Fee) 499/- रुपये (18% GST के साथ) होगा, यह ऑफर शुल्क कुछ ही समय के लिए मान्य है।
3. इस टेस्ट सीरीज में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे। सभी टेस्ट्स में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 100 होगी (कुल अंक 200)। गलत जवाब के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।